सेक्स करने के बाद महिलाएं ध्यान में रखें 4 बातें

Edited by Super Admin, Updated: 24 Jul, 2024 04:49 AM (IST)

सेक्स के दौरान की जाने वाली गलतियां अक्सर बाद में परेशानी का कारण बनती हैं। ऐसे में सेक्स के दौरान क्या करें और क्या नहीं, यह जानना जरूरी है। भारत जैसी आबादी वाले देश में यौन जीवन पर खुलकर बात न होना यौन स्वास्थ्य की नजर से बेहद खतरनाक हो सकता है। यह कई तरह के रोगों को बुलावा दे सकता है। तो चलिए सेक्स एजुकेशन और यौन जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें आपको बताते हैं…

1. सेक्स करने के बाद वॉशरूम जाएं
अगर महिलाएं सेक्स के बाद वॉशरूम नहीं जाती हैं तो यह गलत है। कई बार होता है कि आप सेक्स के बाद काफी आलसी महसूस करने लगें और बिस्तर छोड़कर जाना न चाहें, लेकिन सेक्स के बाद पेशाब कर लेना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आप उन सभी बैक्टीरिया और कीटाणुओं को बाहर निकाल सकती हैं। साथ ही यूटीआई के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

2. वेट वाइप्स का इस्तेमाल
सेक्स के बाद योनी को साफ करना बहुत जरूरी है, लेकिन इस तरीके से नहीं। योनी बहुत ही नाजुक और संवेदनशील होती है ऐसे में वेट वाइप से इसे साफ करने से खुजली या जलन हो सकती है।

3. साबुन का इस्तेमाल करना
योनी को साफ करने का एक और तरीका आपको छोड़ना होगा, वह तरीका है वजाइना को साबुन से साफ करना। योनी में प्राकृतिक लुब्रिकेशन होता है, जो योनी को नम रखने में मदद करता है। अगर आप योनी को साबुन से साफ कर रहे हैं तो यह इस मॉइश्चर को खत्म कर सकता है, तो ऐसा न करें।

4. कपड़ों में सोना
संभोग के बाद कुछ लोगों को थकान का अहसास होता है। ऐसे में सिर्फ सो जाने का मन करता है। ऐसे में लोग सेक्स करने के बाद पुराने पकड़े दोबारा पहन कर सो जाते हैं। लेकिन सेक्स के बाद कपड़े नहीं पहनने चाहिए, बल्कि बिना कपड़ों के सोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि संभोग के बाद शरीर पर बहुत पसीना आ जाता है और पसीनों से भरा शरीर जब कपड़ों के संपर्क में आएगा तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

 

 

Stay updated by signing up for newsletter