सेक्स करने के बाद याद रखें 3 बातें, नहीं तो हो जाएंगे रिश्ते खराब

Edited by Super Admin, Updated: 23 Jul, 2024 01:19 AM (IST)

कई लोग तो सालों साल से एक जैसी गलतियों को दोहराए जाते हैं, जिसकी वजह से उनके आपसी रिश्ते खराब हो जाते हैं। पार्टनर को खुश रखने के लिए पुरुष को कई चीजों का ध्यान रखना होता है। तब जाकर हेल्दी सेक्स लाइफ जी पाएंगे। आइए हम आपको तीन ऐसे तरीके बताते हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए आप अपने पार्टनर को खुश रख पाएंगे।

सेक्स के बाद ये ना खाएं
अगर आपको सेक्‍स करने के बाद थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है तो ऐसा नहीं करना चाहिए कि फौरन कुछ खाने लग पड़ें। आप थोड़ी देर बाद 1-2 ग्लास या इच्छा के अनुसार पानी पी सकते हैं, साथ ही दूध भी पी सकते हैं। अगर आप केले या अन्य फल खाने की सोच रहे हैं तो फिर गलत होगा। रात के समय फल खाना सेहत के लिए नहीं रहता। आप अगर प्रोबायोटिक्स यानी की दही वाले खाद्य पदार्थ खाएंगे तो सही रहेगा।

कंडोम को यूज करने के बाद कैसे रखें
अक्सर ऐसा होता है कि आदमी सेक्स के बाद कंडोम को वहीं बिस्तर के नीचे या बगल में रख देते हैं। लेकिन यह सही नहीं है, इससे आपका साथी भी बुरा फील कर सकता है। इस तरह से आप न केवल खुद को बल्कि अपने बच्चों या अन्य मेंबर को भी संक्रमित कर सकते हैं. कंडोम को इधर-उधर न फेकें और न ही जलाएं।

सेक्स के बाद पार्टनर के पास सोना
कई लोग सेक्स करने के बाद पार्टनर को छोड़कर एक तरफ सो जाते हैं। लेकिन ऐसा करोगे तो पार्टनर ये सोचेगा कि इसे सिर्फ खुद को शांत करना था। यकीन मानो, इससे आपका रिश्ता प्रभावित हो सकता है। अपनी पार्टनर को दरकिनार करके न सोएं। एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट हमेशा इस बात पर जोर देते हैं।

Stay updated by signing up for newsletter